फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Shyam Phalgun Mahotsav at Ramlila Maidan on 12th

Agra News: रामलीला मैदान में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 12 को

Sun, 10 Mar 2024 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Mar 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Shri Shyam Phalgun Mahotsav at Ramlila Maidan on 12th
रामलीला मैदान में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 12 को
विज्ञापन

- बिहार, दिल्ली, ग्वालियर और आगरा के कलाकार देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। श्री श्याम भक्त सेवा समिति स्वामी महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज के सानिध्य में चौथा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। शनिवार को समिति के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी पत्रकार वार्ता में दी।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 मार्च को श्री रामलीला मैदान आगरा रोड पर चतुर्थ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार , पवन जोत तथा फूलों की होली इत्र वर्षा कार्यक्रम होंगे। समिति के अध्यक्ष दीपांशू गुप्ता ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव 12 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सुबह बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ पंडित विष्णु वेदांश द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 7 बजे से बाबा श्याम का पूजन, हवन विधि विधान से किया जाएगा। इसके उपरांत प्रख्यात भजन गायक मनोज शर्मा ग्वालियर, रेशमी शर्मा समस्तीपुर बिहार, भावना स्वरांजली गुप्ता दिल्ली, राजा सांवरिया आगरा सहित कानपुर, आगरा के कलाकार आदि कलाकारों द्वारा बाबा श्याम का गुणगान किया जाएगा। बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस दौरान समिति के सचिव सार्थक तिवारी, नमन तोमर, केशव कालरा, साहिल गुप्ता ,अभय यादव ,आयुष सक्सेना ,लव मिश्रा ,समीर शर्मा ,अनिरुद्ध वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed