फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Ram was seated in the palace, there was joy like Ayodhya in Kasganj.

Agra News: महल में विराजे श्रीराम, कासगंज में रहा अयोध्या जैसा उल्लास

Tue, 23 Jan 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram was seated in the palace, there was joy like Ayodhya in Kasganj.
कासगंज। अयोध्या के भव्य एवं दिव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को हो गई। प्रभु श्रीराम आ गए। लोगों को वर्षों से उनकी प्रतीक्षा थी। 22 जनवरी की तिथि प्राण प्रतिष्ठा के लिए नियत थी तो राम भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजनों की तैयारियां कई दिन पहले से चल रहीं थीं। 22 जनवरी की पूर्व संध्या से ही शहर में प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए भक्तों में उत्साह चरम पर पहुंच गया। सोमवार को भोर बेला से ही बाजारों और मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों की टीमें सक्रिय हो गईं। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच लोगों की भक्ति, उत्साह और हौसला देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम स्थलों पर कुछ ही घंटों पर साज-सज्जा कर दी गई और वातावरण रामभक्ति का बन गया। पूरे जिले अयोध्या जैसा ही उल्लास दिखा। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन महाउत्सव मनाने के लिए जिले में लोगों ने खास तैयारियां की थीं। शहर से देहात तक बाजारों को सजाया गया, हर गली मोहल्लों में श्रीराम के स्वागत की भव्य तैयारियां की गईं। राम के आगमन पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर रामभक्त झूमते रहे। इस दौरान शहर में राम यात्राएं निकाली गईं। गांधी मूर्ति चौक पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां एक दिन पूर्व ही भगवान श्रीराम का आदमकद कट-आउट स्थापित कर चौक सजाया गया। जहां रामज्योति प्रज्ज्वलित की गई। बड़ी एलईडी लगाई गई। इस पर अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में आरएसएस, विहिप और बजरंग दल के लोगों के अलावा आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों ने जय श्रीराम के जयकारों के बीच लाइव प्रसारण देखा। दोपहर दो बजे चौक पर महाआरती का आयोजन किया गया। दो पुरोहितों ने वैदिक रीति से भगवान श्रीराम की आरती उतारी। घंटे, घड़ियाल और शंखघोष के साथ हुई इस महाआरती के हजारों लोग साक्षी बने। कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, अमलेंदु शर्मा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सुधीर शर्मा, सचिव मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल एडवोकेट, मनोज सिंघल, दीपक गोयल, दीपक मेहरा, अनिल गुप्ता, शशिकांत गर्ग, अनूप गुप्ता, मनीष अग्रवाल, नवल कुलश्रेष्ठ, कौशल सिंघल, शरद गुप्ता, नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के रेलवे रोड के मंदिरों पर भी साज सज्जा की गई। आरती के आयोजन भी हुए। पूरा रेलवे रोड का इलाका केसरिया गुब्बारों व झंडियों से सजाया गया था। वहीं नदरई गेट, बिलराम गेट, सोरों गेट, सहावर गेट के बाजारों में भव्य सज्जा की गई। चारों ओर रामभक्ति का ज्वार नजर आ रहा था। हर तरफ रामभक्त जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। साउंड सिस्टम पर प्रभु श्रीराम के भजनों से वातावरण राममय हो रहा था। हर गली, मोहल्ले में साज-सज्जा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed