{"_id":"69c1a3dfb855c9e73b0316c0","slug":"shri-ram-leela-committees-main-meeting-today-president-and-general-secretary-will-be-announced-agra-news-c-25-1-agr1030-1017117-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: श्रीरामलीला कमेटी की प्रधान सभा आज, अध्यक्ष व महामंत्री की होगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: श्रीरामलीला कमेटी की प्रधान सभा आज, अध्यक्ष व महामंत्री की होगी घोषणा
विज्ञापन
आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्रीरामलीला के संचालन से जुड़ी श्रीरामलीला कमेटी की प्रधान सभा मंगलवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम सात बजे श्रीरामस्वरुप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज रावतपाड़ा में होगी।
कमेटी की ओर से लगभग एक माह तक चलने वाली ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन किया जाता है। इसमें मुख्य आकर्षण श्रीराम की बारात, जनकपुरी महोत्सव, दशहरा आदि भव्य आयोजन संपन्न होते हैं। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रधान सभा में कमेटी की ओर से वर्षभर की कार्रवाई का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही आगामी दो वर्षों के लिए अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी रामकिशन अग्रवाल करेंगे।