फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Ram Katha will start from 15th in Rohta.

Agra News: रोहता में 15 से शुरू होगी श्रीराम कथा

Fri, 06 Mar 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha will start from 15th in Rohta.
आगरा। रोहता स्थित पीएस गार्डन में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के मंगलकार्यों की शुरुआत बृहस्पतिवार को भूमि पूजन के साथ की गई। श्रीकामतानाथ सेवा समिति की ओर से 15 से 21 मार्च तक चित्रकूट के स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज श्रीराम की महिमा का वर्णन करेंगे।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन और पूजन के साथ कथा स्थल पर भूमि पूजन किया गया। महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि 14 मार्च को अग्रसेन सेवा सदन से पीएस गार्डन तक मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक होगी। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि महंत योगेश पुरी ने कहा कि कथा के दौरान श्रद्धालु सादगी और सात्विकता का पालन करें, धोती-कुर्ता पहनकर कथा श्रवण करें, मस्तक पर तिलक लगाएं और क्रोध व निंदा से दूर रहें।
विज्ञापन

अध्यक्ष रामसेवक शर्मा, मुख्य यजमान शैलेंद्र विथरिया, डीडी मित्तल, हाकिम सिंह त्यागी, ऋषि उपाध्याय, रामवीर सिंह चाहर, अशोक फौजदार, दीनदयाल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed