फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Ram Barat to cover 8 km in Agra with over 51 tableaux  Agra UP

श्रीराम बरात 2026: आठ किमी की राह, 51 से ज्यादा झांकियां; गांव-गांव पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

Mon, 21 Sep 2026 08:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 08:35 AM IST
सार

आगरा में श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर की श्रीराम बरात 15 और 16 अक्तूबर को गढ़ी ईश्वरा से शमसाबाद तक निकलेगी। करीब आठ किलोमीटर के मार्ग पर 51 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। मध्य प्रदेश, केरल और झारखंड की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जबकि गांव-गांव पुष्पवर्षा से बरात का स्वागत होगा।
 

विज्ञापन
Shri Ram Barat to cover 8 km in Agra with over 51 tableaux  Agra UP
आगरा में राम बरात निकाली गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर की ओर से आयोजित श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव एवं श्रीराम बरात की तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 से 21 अक्तूबर को रामलीला महोत्सव होगा। 15 और 16 अक्तूबर को गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर से शमसाबाद तक श्रीराम बरात निकाली जाएगी। तैयारियों पर रविवार को धमैना रोड स्थित आर्य पोली हाउस में बैठक हुई। इसमें बरात के मार्ग, स्वागत, सुरक्षा, झांकियों, रात्रि विश्राम और धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर 51 से अधिक झांकियां बरात का हिस्सा बनेंगी। इनमें मध्य प्रदेश, केरल और झारखंड से आने वाली झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी। बैठक की अध्यक्षता मठ के प्रशासक हरिहर पुरी, महंत योगेश पुरी महाराज और डॉ. राजेंद्र शर्मा,पवन अग्रवाल, भोला वर्मा, ग्रामीण चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि गढ़ी ईश्वरा से बरात करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय कर शमशाबाद पहुंचेगी। बच्चे द्वादश ज्योतिर्लिंग की पालकी लेकर चलेंगे। मार्ग में पड़ने वाले गांवों में ग्रामीण पुष्पवर्षा और स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। श्री जनकपुरी महोत्सव के व्यवस्थापक आशीष आर्य ने बताया कि शमसाबाद पहुंचने पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास बरात का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बरात शिव वाटिका पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव वाटिका में शालिग्राम-तुलसी विवाह
16 अक्तूबर को सुबह 11 बजे शिव वाटिका में शालिग्राम-तुलसी विवाह का आयोजन होगा। यहां भगवान श्रीराम, भोलेनाथ और श्रीनाथजी की झांकी के दर्शन श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे। धार्मिक झांकियों के साथ आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और स्वागत की व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed