फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmasthan Keshav Vatika will open for devotees in mathura

मथुरा: 23 साल बाद भक्तों के लिए खुलेगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की केशव वाटिका

Fri, 19 Jul 2019 11:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jul 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan Keshav Vatika will open for devotees in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
मथुरा में पिछले 23 साल से श्रद्धालुओं के लिए बंद श्रीकृष्ण जन्मस्थान की केशव वाटिका में जल्द ही चहल-पहल नजर आएगी। साढ़े तीन एकड़ भूमि में फैली इस वाटिका पर स्वामित्व तो जन्मस्थान का ही था, लेकिन 1996 से फोर्स इसे अपने इस्तेमाल में ले रही है। 
विज्ञापन


फोर्स ने सुरक्षा के कारण बताते हुए श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद अब इस वाटिका को भक्तों के लिए खोलने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को एसएसपी ने अफसरों के साथ इस वाटिका का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंदनगर गेट के बायीं तरफ स्थित केशव वाटिका में 1996 से पहले श्रद्धालुओं का प्रवेश होता था। धार्मिक आयोजन भी खूब हुआ करते थे। जन्मस्थान पर दर्शनों को आने वाले भक्त यहां बैठकर भगवान का गुणगान करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्स की देखरेख में है वाटिका

केशव वाटिका में चारों तरफ पेड़ लगे है, हरियाली है। लिहाजा लोगों को यहां बैठना खूब भाता था। लेकिन जब अयोध्या, मथुरा और काशी की सुरक्षा का मुद्दा उठा तो केशव वाटिका को फोर्स ने अपने कब्जे में ले लिया था। हालांकि इस संबंध में न तो कोई आदेश था और न ही कोई सहमति लेकिन फोर्स ने इस वाटिका में अपनी गतिविधियां शुरू कर दी थीं। 

पेड़ों का रखरखाव भी उनके द्वारा ही किया जा रहा है। जब भाजपा की सरकार आई और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो जन्मस्थान संस्थान ने इस वाटिका को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अपील शासन से शुरू कर दी। 

मुख्यमंत्री योगी जब मथुरा आए तब जन्मस्थान के दर्शनों को भी पहुंचे थे। उस वक्त भी उनके सामने यह मुद्दा उठाया गया था। उसके बाद भी कई दफा लखनऊ जाकर लोग मिले। 

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि केशव वाटिका पार्क का निरीक्षण किया गया है। शासन से इस पार्क को विकसित करने और श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति दे दी है। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने भी इस पार्क में होने वाले कार्यों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed