फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmasthan Case Court issues second notice to Sunni Waqf Board

श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: अदालत ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को जारी किया दूसरा नोटिस, छह मई को अगली सुनवाई

Fri, 08 Apr 2022 10:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 10:08 PM IST
सार

अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह और नारायणी सेना की ओर से दखिल किए गए वाद में अदालत ने सुनवाई के लिए छह मई की तारीख लगाई है। साथ ही केस में प्रतिवादी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को हाजिर होने के लिए दूसरा नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan Case Court issues second notice to Sunni Waqf Board
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह प्रकरण में अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह व अन्य के मामले में अदालत ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को हाजिर होने के लिए दूसरा नोटिस भेजा है। केस में अन्य प्रतिवादी हाजिर हो चुके हैं। अदालत ने शैलेंद्र सिंह के साथ नारायणी सेना के केस के वाद में सुनवाई के लिए छह मई की तारीख तय की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योति सिंह की अदालत में लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह व अन्य के मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रतिवादियों में से एक सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दोबारा नोटिस दिया। एक नोटिस उन्हें पहले जा चुका है। लेकिन इसके तामील न होने के कारण यह दूसरा नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन


उधर, शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद व अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे। वादी एडवोकेट शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अदालत में अब उनके मामले में छह मई को सुनवाई होगी। अन्य दावे के वादी नारायणी सेना के अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि अदालत ने छह मई की सुनवाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मई में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति पर होगी चिंतन'

अदालत में याचिकाकर्ता एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की अगुवाई में मई में राष्ट्रीय स्तर पर चिंतन शिविर होगा। इसमें देश और विदेश के कृष्ण भक्त एकमंच पर आकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए अपनी बात रखेंगे। 

उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन अब समय आ गया है कि देश दुनिया के कृष्ण भक्तों को एकमंच पर लाकर जोड़ा जाए और अपनी आवाज मुखर की जाए ताकि कृष्ण भक्तों में जन्मस्थान मुक्ति के लिए जागरूकता पैदा हो सके। 

उन्होंने बताया कि मई में राष्ट्रीय स्तर पर एक चिंतन शिविर का आयोजन करने का निर्णय न्यास ने लिया है। इसमें देशभर के नामचीन संतों का सान्निध्य मिलेगा तो भाजपा नेता व प्रखर वक्ता सुब्रमण्यम स्वामी, हिंदूवादी नेता सुरेश चौहान, अश्विनी उपाध्याय, सांसद कृष्णपाल सिंह यादव, पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक लक्ष्मीनारायण शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed