फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmabhoomi IdgahOne and a half hour debate lasted in manish yadav case

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह प्रकरण: मंदिर तोड़कर बनी ईदगाह, वादी के अधिवक्ता ने रखा अपना पक्ष

Tue, 08 Nov 2022 07:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 07:46 PM IST
सार

पक्षकार के अधिवक्ता ने अयोध्या मंदिर प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से भी अदालत को अवगत कराया। जिसमें बताया गया गया है कि यदि कोई मंदिर को तोड़कर मस्जिद बना लेता है तो वह स्थान उसका नहीं हो जाता।  
 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi IdgahOne and a half hour debate lasted in manish yadav case
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह से जुड़े एक मामले में मंगलवार को मनीष यादव के अधिवक्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि औरंगजेब ने मंदिर को तोड़कर ईदगाह को तैयार कराया था। उन्होंने इस संबंध में अयोध्या मंदिर प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से भी अदालत को अवगत कराया। जिसमें बताया गया गया है कि यदि कोई मंदिर को तोड़कर मस्जिद बना लेता है तो वह स्थान उसका नहीं हो जाता। 

विज्ञापन

डेढ़ घंटे चली बहस

करीब डेढ़ घंटे चली बहस में पक्षकार की ओर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़  जमीन से शाही ईदगाह हटाने के लिए कई दलीलें दी गईं। इस दौरान पक्षकार मनीष यादव के अधिवक्ता सुरजीत, अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा अदालत में मौजूद रहे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: पुलिस ने एक बिल्ली को खोजने के लिए झोंक दी पूरी ताकत, यूं लौटाई नन्हे-मुन्ने बच्चों के चहरों पर मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन

16 नवंबर को होगी सुनवाई

पक्षकार मनीष यादव ने बताया कि अदालत में वह अपने पक्ष में अभी और बहस करेंगे। प्रतिवादी गण में से एक शाही ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि वह अदालत में अपनी बहस पूरी कर चुके हैं। पक्षकार की बहस के दौरान भी उन्होंने अदालत का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि पक्षकार ने अपनी बहस के पक्ष में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए हैं। अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि अदालत में अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed