फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police traces the missing Australian cat in agra

Agra: पुलिस ने एक बिल्ली को खोजने के लिए झोंक दी पूरी ताकत, यूं लौटाई नन्हे-मुन्ने बच्चों के चहरों पर मुस्कान

Tue, 08 Nov 2022 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 07:03 PM IST
सार

थाना मंटोला में तीन बच्चों ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी बिल्ली गुम हो गई है। ये बच्चे काफी मायूस थे, जिसके बाद पुलिस ने ऑस्ट्रेलियन बिल्ली को खोज निकाला। बिल्ली के मिलते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े। 
 

विज्ञापन
Agra Police traces the missing Australian cat in agra
बिल्ली के साथ बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मंटोला में पुलिस ने मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। ये बच्चे अपनी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली के गुम हो जाने से मायूस थे। तीनों ही बच्चे थाना मंटोला पहुंचे और पुलिस के बताया कि उनकी बिल्ली कहीं गुम हो गई है। बच्चों के मायूस चहरे देख पुलिस कि दिल पिघल गया।
विज्ञापन

ये है मामला 

सोमवार दोपहर को थाना मंटोला क्षेत्र के अंतर्गत सदर भट्टी की रहने वाली रीजा की ऑस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी गुम हो गई थी। सदर भट्टी पर रहने वाले बच्चे रीजा समीर, रयान अली, आहिल समीर और मायशा रो रहे थे। यह सभी बच्चे रोते हुए थाना मंटोला पहुंचे। एसओ राजवीर सिंह को बिल्ली गुम होने की जानकारी दी। बच्चों को रोता देख राजवीर सिंह ने ऑस्ट्रेलियन बिल्ली की तलाश शुरू की। पुलिस ने बिल्ली की छानबीन शुरू की गई। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - भूमि अधिग्रहण: एटा में JCB के आगे लेट गई महिलाएं, छूटे रेल अधिकारियों के पसीने, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से खोज निकाली बिल्ली 

सीसीटीवी से पता चला कि यह ऑस्ट्रेलियन बिल्ली शहीद नगर में है। थाना पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर ही बिल्ली को ढूंढ लिया गया। थाने में सभी बच्चो को बुला कर एसओ राजवीर सिंह और कांस्टेबल राजकुमार के द्वारा बिल्ली को सुपुर्द कर दिया गया। 

चेहरों पर लौटी मुस्कान 

ऑस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी को देख बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।बच्चों ने थाने के अंदर पुलिस का शुक्रिया अदा किया। रीजा समीर और रयान अली ने बताया कि हमारी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली  को एक कोई घर के बाहर से ले गया था। जिसके बाद हम बहुत निराश थे। रो रहे थे। तभी पुलिस अंकल से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद उन्होंने हमारी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली को ढूंढ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed