फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmabhoomi Case Hearing On Three Cases In Mathura Court Today

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामला: मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में तीन केसों पर सुनवाई आज

Thu, 21 Jul 2022 12:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 12:22 AM IST
सार

शाही ईदगाह मस्जिद में सर्वे कराने की मांग संबंधी मामला सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर अदालत ने अपना निर्णय रिजर्व कर लिया था। गुरुवार को निर्णय आ सकता है।   

विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Case Hearing On Three Cases In Mathura Court Today
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद मामले से संबंधित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी सहित तीन केसों पर  बृहस्पतिवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई होगी। इसके अलावा नारायणी सेना के अध्यक्ष मनीष यादव के मामले में पक्षकार बनाए जाने के मामले में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र पर भी सुनवाई होगी।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत द्वारा अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी के केस में कोर्ट कमीशन सर्वे या वाद सुनवाई योग्य है या नहीं, इस मुद्दे पर निर्णय रिजर्व कर लिया था। बृहस्पतिवार को अदालत द्वारा अपने इस निर्णय से पक्षकार और विपक्षीगणों को अवगत कराया जाएगा। जबकि दुष्यंत सारस्वत द्वारा किए गए केस में अदालत द्वारा पक्षकार और विपक्षीगण को नोटिस दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के केस में  विपक्षियों को केस से संबंधित कागजात उपलब्ध करा दिए गए। अब इस केस में सुनवाई होगी। मनीष यादव के केस में पक्षकार बनने के उद्देश्य से दाखिल किए गए 1/10 के प्रार्थना पत्र भी अदालत में सुनवाई की जाएगी। उधर, विपक्षी शाही ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि वह अदालत के निर्णय के बाद केस से संबंधित कार्यवाही करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट का आदेश सिविल कोर्ट को सौंपा

अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के केस में मथुरा की शाही ईदगाह और आगरा किले की मस्जिद के आर्किलोजिकल सर्वे किए जाने संबंधी इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश पक्षकार ने बुधवार को स्थानीय अदालत को सौंप दिया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को तीन माह के अंदर निस्तारित किए जाने के आदेश किए हैं।

लखनऊ हाईकोर्ट बेंच के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने मथुरा की अदालत में श्रीकृष्ण विराजमान को पक्षकार बनाकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा किया गया है। इसी दावे पर पक्षकार अधिवक्ता ने शाही ईदगाह परिसर मथुरा व आगरा किले की मस्जिद के आर्किलोजिकल सर्वे की मांग की थी। 

शाही ईदगाह मस्जिद पक्ष ने इस पर आपत्ति भी दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने प्रार्थना पत्र सहित विपक्षियों के प्रार्थना पत्र का तीन माह के अंदर निस्तारित किए जाने का आदेश किया है। पक्षकार अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके द्वारा हाईकोर्ट के आदेश की प्रति सिविल जज न्यायालय को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed