{"_id":"5fad37a9653b7c7502574a9f","slug":"shri-krishna-janmabhoomi-case-akhil-bhartiya-hindu-mahasabha-supports","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने किया श्रीकृष्ण विराजमान के दावे का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने किया श्रीकृष्ण विराजमान के दावे का समर्थन
Fri, 13 Nov 2020 07:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Nov 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से जन्मभूमि पर मालिकाना हक के लिए जिला जज की अदालत में किए गए दावे के समर्थन में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री एवं अन्य पदाधिकारियों की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्र में श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट द्वारा पूर्व में ईदगाह मस्जिद के मसले पर किए समझौते और इस संबंध में की गई डिक्री (न्यायिक निर्णय) को रद्द करने को कहा है। प्रार्थना पत्र में कहा है कि इस मामले में पक्षकार बनाकर उन्हें भी सुना जाए।
यह जानकारी गुरुवार को शहीद सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री एवं महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने डेंपियर नगर स्थित स्कूल में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी, ट्रेजरार दिनेश चंद शर्मा व उनके द्वारा बुधवार को दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जन्मस्थान के मामले में किए गए समझौते और डिक्री को निरस्त किया जाए। प्रार्थना पत्र में कहा है कि श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से किए गए दावे के समर्थन में है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे: राज्यश्री
शहीद सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री एवं अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास स्थापित ईदगाह गलत है। इसके खिलाफ उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी है। ईदगाह मुस्लिम धर्म के अनुसार भी ठीक नहीं है। कानून में विश्वास है और उन्हें उम्मीद है कि कानून में उनकी जीत होगी। इससे पहले राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में शामिल रहीं और अब वह श्री कृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।