{"_id":"6335cc83d201161ef261568e","slug":"shree-krishna-janmabhoomi-case-application-for-amin-survey-of-meena-masjid","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण: मीना मस्जिद के अमीन सर्वे के लिए दिया प्रार्थना पत्र, इस तारीख को है सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण: मीना मस्जिद के अमीन सर्वे के लिए दिया प्रार्थना पत्र, इस तारीख को है सुनवाई
Thu, 29 Sep 2022 11:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:14 PM IST
सार
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट स्थित एक और मस्जिद को ठाकुर केशवदेव की 13.37 एकड़ जमीन में स्थित बताया है। अदालत में दावा किया गया था कि यह मस्जिद अवैध अतिक्रमण है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में शाही मस्जिद ईदगाह के विवाद के बाद एक और नया मामला सामने आया है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने श्री कृष्ण जन्मस्थान के निकट स्थित मीना मस्जिद को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योति सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने अदालत से मीना मस्जिद की अमीन रिपोर्ट मंगाए जाने की मांग की है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने अदालत को बताया है कि वस्तु स्थिति जानने के लिए अमीन रिपोर्ट मंगाना बेहद जरूरी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 26 अक्तूबर की तारीख तय की है।
ये भी पढ़ें - Mathura: कपड़े देख घरवालों ने पहचाना, बंद बोरे में मिला था शख्स का शव
विज्ञापन
बता दें महासभा के कोषाध्यक्ष ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रस्तुत किए गए वाद में कहा है कि औरंगजेब ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़ा और शाही ईदगाह को अतिक्रमण के रूप में खड़ा किया। उसके बाद औरंगजेब के वंशजों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पूर्वी सीमा पर कथित मीना मस्जिद बना डाली जो कि गलत है तथा इसे इस जमीन से हटाया जाए। इसे लेकर किए गए दावे में उनके द्वारा सुन्नी वक्फ बोर्ड के अलावा मीना मस्जिद के सचिव को पार्टी बनाया गया है।