फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shower of Shiva-Shakti in Shukraditya Raja Yoga and Siddhi Yoga

Agra News: शुक्रादित्य राजयोग और सिद्धि योग में शिव-शक्ति की बरसेगी कृपा

Thu, 09 Oct 2025 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shower of Shiva-Shakti in Shukraditya Raja Yoga and Siddhi Yoga
कासगंज। ज्योतिष के अनुसार इस बार करवाचौथ पर्व पर शुक्रादित्य राजयोग और सिद्धि योग बन रहे हैं। इन दोनों योग के बनने से पर्व का महत्व बढ़ गया है। सुहागिन महिलाओं पर शिव शक्ति की कृपा बरसेगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य भरत राम गौड़ का कहना है कि शुक्रादित्य राजयोग सूर्य और शुक्र के योग से बनता है। दोनों ग्रहों के साथ आने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में संचरण करेंगे।
विज्ञापन

इस व्रत को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए तथा कुंवारी कन्या अच्छे वर की कामना के लिए रखती हैं। इस साल करवाचौथ का व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य राहुल वशिष्ठ ने बताया कि वामन पुराण के अनुसार ब्राह्मण की विवाहिता पुत्री वीरवती ने चतुर्थी का व्रत किया था।
नियम यह था कि चंद्रोदय के बाद भोजन करे। परंतु उससे भूख नहीं सही गई। तब उसके भाई ने पीपल की आड़ में महताब आदि का सुंदर प्रकाश फैलाकर चंद्रोदय दिखा दिया और वीरवती को भोजन करवा दिया।
इससे उसका पति तत्काल अलक्षित हो गया और जब वीरवती ने बारह महीने तक प्रत्येक चतुर्थी का व्रत किया, विधि-विधान से पूजा की।
एक साल बाद फिर से चतुर्थी तिथि पर पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया तो उसका पति फिर से जीवित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed