फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoveler and Red Crested Pochard spotted in the Bah range of Chambal Sanctuary in Agra

UP: चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में फावड़ा और गोताखोर बतखों की दस्तक, शिकार पकड़ पानी को चीरते हुए भरते उड़ान

Sun, 17 Dec 2023 02:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 02:22 PM IST
सार

आगरा के चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में फावड़ा और गोताखोर बतखों ने दस्तक दी है। शिकार पकड़ पानी को चीरते हुए उड़ान भरते हैं। 

विज्ञापन
Shoveler and Red Crested Pochard spotted in the Bah range of Chambal Sanctuary in Agra
UP: चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में फावड़ा और गोताखोर बतखों की दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में अब शॉवलर और रेड क्रेस्टेड पोचार्ड ने दस्तक दी है। अमेरिका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका से आए प्रवासियों की जल क्रीड़ा पर्यटकों को रोमांचित कर देती है। दोनों ही शिकार पकड़ने के बाद पानी को चीरते हुए उड़ान भरते हैं। शॉवलर पानी में अपनी चोंच को छलनी की तरह पटक कर शिकार पकड़ते हैं तो रेड क्रेस्टेड पोचार्ड पानी में चोंच डुबोकर शिकार पकड़ते हैं।

विज्ञापन


इंद्रधनुषी रंग वाली बतखों को देखकर सैलानी आश्चर्यचकित हो उठते हैं। बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शॉवलर का वैज्ञानिक नाम स्पैटुला क्लाइपीटा और स्थानीय नाम फावड़ा बतख है। जबकि रेड क्रेस्टेड पोचार्ड का वैज्ञानिक नाम नेट्टा रूफिना और स्थानीय नाम गोताखोर बतख है। इससे पहले इंडियन स्कीमर, रुडी शेलडक, ग्रेलैग गूज, यूरेशियन कर्लेव, बार हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क, ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क, व्हाइट नेक्ड स्टॉर्क, ओपनबिल स्टॉर्क, सीगल, ब्लैक हेडेड गल सेंक्चुअरी में आ चुके हैं।
विज्ञापन


शॉवलर- लंबाई 50 सेमी, वजन 600 ग्राम, पंख फैलाव 76 सेमी। छोटे जलीय जीव और मछलियां इनका भोजन हैं। नर शॉवलर के लाल भूरे रंग के फ्लैक्स, सफेद छाती और भूरे रंग की पीठ होती है। गहरा हरा सिर, लंबी काली चोंच और आंख पीली होती है। मादा शॉवलर का सिर और शरीर भूरा होता है। छोटी नीली गर्दन होती है। लंबी बड़ी नारंगी चोंच और नारंगी पैर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड क्रेस्टेड पोचार्ड- रेड क्रेस्टेड पोचार्ड का सिर नारंगी-भूरे रंग का, चोंच लाल रंग की होती है। पोचार्ड की लंबाई 50 से 60 सेमी, वजन 900 से 1500 ग्राम, पंख फैलाव 85-90 सेमी होता है। जलीय पौधे, जड़ें, अंकुर बीज और अनाज इनका भोजन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed