फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shot a woman going with her husband

पति के साथ घर जा रही महिला को मारी गोली

Sat, 20 Aug 2022 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shot a woman going with her husband
बेवर। दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार की सुबह पति के साथ ससुराल जा रही महिला को गोली मार दी गई, हमलावर चार लोग एक बाइक पर सवार होकर आए थे। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव रठेह निवासी डॉली शनिवार की सुबह दिल्ली से घर आ रहीं थीं। कस्बा भोगांव में उतरने के बाद वह टेंपो से बेवर तक पहुंचीं, पति सर्वेश शाक्य वहां पहले से बाइक लेकर मौजूद था। वह पति के साथ बाइक पर बैठ कर गांव के चल दीं। बेवर-कुसमरा मार्ग पर गांव खूजा के पास एक बाइक पर सवार चार लोग पास आए और एक ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। गोली महिला के हाथ को जख्मी करते हुए कूल्हे के पास जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ गए। पति ने बाइक को रोक लिया। हमलावर कुसमरा की ओर भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। बताया संभवत: हमलावर बेवर से ही पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed