{"_id":"63a6e90973cbdc41314216fe","slug":"shortage-of-doctors-will-go-away-process-of-appointment-on-16-posts-started-kasganj-news-agr557923176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खास खबर- जिले में चिकित्सकों की कमी दूर करने को होने लगी कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खास खबर- जिले में चिकित्सकों की कमी दूर करने को होने लगी कवायद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कवायद शुरू की गई है। चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। 16 पदों पर चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी।
लंबे अरसे से चिकित्सकों की कमी जिले में चल रही है। चिकित्सकों की कमी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी है। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रसूती रोग विशेषज्ञ और एक निश्चेतक चिकित्सक की भर्ती की जानी है। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दो पदों पर भर्ती होगी। मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत एक चिकित्सक, तीन बाल रोग विशेषज्ञ, एक फिजिशियन , तीन चिकित्साधिकारी, ब्लड बैंक के लिए दो चिकित्सकों की भर्ती होगी। कुल 16 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए मंगलवार से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी। 65 वर्ष से कम आयु तक के चिकित्सक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिले में चिकित्सकों के करीब 90 पद रिक्त हैं। जिनका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिला चिकित्सालय में भी एक एक चिकित्सक को सौ-सौ मरीज देखने पड़ते हैं। कई बार फार्मासिस्ट भी मरीजों को देखते हैं।
6 चिकित्सकों की हो चुकी नियुक्ति
जिले में 6 चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया सितंबर माह में शुरू की गई थी। नियुक्त चिकित्सकों में से दो चिकित्सक जिला अस्पताल में अपना पदभार ग्रहण कर चुके हैं। इसी माह में अन्य नियुक्त चिकित्सक भी अपना पदभार ग्रहण करेंगे। शासन से इन नियुक्तियों का अनुमोदन भी मिल चुका है।