{"_id":"642db5070dbac795c50dc148","slug":"short-circuit-fire-in-bhagwati-rice-mill-mainpuri-news-c-25-1-114758-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भगवती राइस मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भगवती राइस मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Wed, 05 Apr 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
सिरसागंज रोड स्थित भगवती राइस मिल में मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद दमकल के छह वाहन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मिल में लगी आग को बुझाया जा सका। मिल मालिक की मानें तो करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के मंडी मोतीगंज निवासी मोहन लाल उर्फ बॉबी गोयल शहर के जाने माने व्यवसायी हैं। दन्नाहार क्षेत्र में सिरसागंज रोड पर उनकी भगवती राइस मिल है। मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते मिल में आग लग गई। वहां तैनात चौकीदार को भी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। धीरे धीरे आग ने पूरे मिल को अपनी चपेट में ले लिया। बुधवार की सुबह करीब 5:30 बजे चौकीदार को मिल में आग लगने का पता लगा। इसके बाद बॉबी गोयल व परिजन को जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद व्यवसायी के परिजन मौके पर पहुंच गए। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी भी आग बुझाने के लिए पहुंच गए। आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिस वजह से एक वाहन काबू नहीं कर पा रहा था। इसके बाद कुछ छह दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद मिल में लगी आग को पूरी तरह से बुझाया। आग में मिल में रखा हुआ माल आदि जलकर राख हो गया। व्यवसायी उज्जवल गोयल ने बताया कि अभी नुकसान का कोई सटीक अनुमान नहीं है। लेकिन माल मशीनरी आदि जलने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भी आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
यश प्लाईवुड में भी लग चुकी है आग
व्यवसायी बॉबी गोयल के यहां अग्निकांड की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व आगरा बाईपास रोड स्थित यश प्लाईवुड में भी एक बार आग लग चुकी है। समाचार लिखे जाने तक मिल में लगी आग से हुए नुकसान के संबंध में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी थी।