फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shopkeepers tore home guards uniform for stopping e-rickshaw in Agra

Agra: ई-रिक्शा निकालने से रोकने पर व्यापारियों ने होमगार्ड की वर्दी फाड़ी, एसओ से की अभद्रता

Mon, 31 Oct 2022 10:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Oct 2022 10:16 AM IST
सार

साड़ी व्यापारी ई-रिक्शा से माल लेकर आ रहे थे। वह बैरियर हटाकर रिक्शा निकालने लगे। इस पर होमगार्ड ने रोक दिया। व्यापारियों ने अभद्रता करते हुए होमगार्ड की वर्दी फाड़ दी।

विज्ञापन
shopkeepers tore home guards uniform for stopping e-rickshaw in Agra
मंटोला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सुभाष बाजार में रविवार शाम को बैरियर हटाकर ई-रिक्शा निकालने पर दो व्यापारियों का होमगार्ड से विवाद हो गया। आरोप है कि व्यापारियों ने होमगार्ड से अभद्रता की। वर्दी तक फाड़ दी। एसओ के पहुंचने पर उनसे भी उलझ गए। व्यापारियों को थाने लाने पर व्यापारी जुट गए। हंगामा करने लगे। उधर, होमगार्ड ने मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी पर विहिप कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया। व्यापारियों के माफी मांगने पर थाने से जमानत पर छोड़ा गया।

विज्ञापन


सुभाष बाजार में त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने रात नौ बजे तक बाजार में लोडिंग वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा रखी है। इसके लिए बैरियर भी लगाए हैं। रविवार शाम सात बजे साड़ी व्यापारी तेजस्व उर्फ कशिश शर्मा और शिवांग ई-रिक्शा से अपना माल लेकर आ रहे थे। वह बैरियर हटाकर रिक्शा निकालने लगे। वहां तैनात होमगार्ड सुरेश चंद ने उन्हें रोका। 

विज्ञापन

व्यापारियों पर अभद्रता करने का आरोप 

आरोप है कि होमगार्ड के रिक्शा नहीं ले जाने देने पर व्यापारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने होमगार्ड की वर्दी पकड़कर खींच दी। व्यापारियों ने खुद को विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा बताया। विवाद बढ़ने पर होमगार्ड ने थाने पर जानकारी दी। इस पर थाना मंटोला के एसओ राजवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एसओ से भी अभद्रता करने लगे। दोनों व्यापारियों को थाने ले आया गया। इस पर बड़ी संख्या में व्यापारी थाने पहुंच गए। एसओ ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता कर दी। धक्का-मुक्की तक हो गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों को खदेड़ा। मामले में होमगार्ड ने तहरीर दे दी।

गलती पर माफी मांगी, तब मिली रिहाई

मामले की जानकारी पर विहिप कार्यकर्ता और व्यापारी जुट गए। उन्होंने थाने का घेराव कर लिया। सीओ छत्ता सुकन्या ने पहुंचकर सभी को समझाया। उन्होंने बताया कि होमगार्ड की वर्दी फाड़ी गई थी। एसओ से भी अभद्रता की थी। मामले में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में व्यापारियों ने भी माफी मांगी। इस पर दोनों आरोपी व्यापारियों को थाने से जमानत दे दी गई। पुलिस घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed