फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeepers should give confirmed receipts to customers

Agra News: ग्राहकों को पक्की रसीद दें दुकानदार

Mon, 28 Oct 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers should give confirmed receipts to customers
व्यापारियों के साथ बैठक करतीं संयुक्त आयुक्त रौली निगम।
मैनपुरी। वाणिज्य कर संभागीय कार्यालय में सोमवार को संयुक्त आयुक्त राज्य कर रौली निगम ने अधिकारियों तथा व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों से कहा कि त्योहार पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को पक्की रसीद ही दी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर मिष्ठान निर्माता, विक्रेता, पटाखे विक्रेता, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता सहित अन्य विक्रेता समस्त माल की बिक्री जीएसटी नंबर वाले बिलों के माध्यम से ही करें। बिना वैध बिल के कोई भी बिक्री नहीं की जाए। अगर ऐसा किया जाता है तो शिकायत मिलने पर अथवा जांच के दौरान साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी। वाणिज्य कर के अधिकारी मनोज कुमार यादव, ओमप्रकाश, जीनत परवीन, राजेश कुमार सक्सेना, अतुल अग्रवाल, आरआर सैनी के अलावा व्यापारी हेमंत चांदना, पुरुषोत्तम गुप्ता, आदित्य कुमार, पीयूष कालरा, कन्हैया लाल गुप्ता, घनश्याम, राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त राज्य कर मनोज कुमार यादव ने बताया कि 31 अक्तूबर तक खरीदरी करने वाले ग्राहक मुख्यालय के नंबरों पर खरीद की रसीद सहित व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। उनको लाटरी सिस्टम से लाभांवित किया जाएगा। मुख्यालय के नंबर 7235001060, 7235001061, 7235001062 आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed