{"_id":"647048b007a12ca94b07bb25","slug":"shopkeeper-s-attackers-could-not-be-identified-even-after-four-days-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: चार दिन बाद भी नहीं पहचाने जा सके दुकानदार के हमलावर, तीन युवकों ने घेरकर मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: चार दिन बाद भी नहीं पहचाने जा सके दुकानदार के हमलावर, तीन युवकों ने घेरकर मारी थी गोली
Fri, 26 May 2023 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 11:20 AM IST
सार
दुकानदार को बाइक सवार हमलावरों घेरकर गोली मार दी थी। पुलिस इस मामले में अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
आगरा के मारुति एस्टेट में दुकानदार को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी। घटना को 4 दिन बीतने के बाद भी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों से कुछ सुराग मिले हैं। इन पर टीम जांच में जुटी है।
दौरैठा नंबर-2, शाहगंज निवासी शिवम की मारुति एस्टेट चौराहे पर न्यूट्रिशन हर्बल पाउडर की दुकान है। 21 मई की रात 9:15 बजे वो बाइक से घर लौट रहे थे। दुकान से आगे निकलते ही अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने घेर लिया। वह अपने चेहरे छिपाए थे। इनमें से एक ने फायर किया।
एक गोली शिवम के पेट के पास लगी। इसके बाद हमलावर भाग गए। शिवम ने अपने दोस्त को घटना की जानकारी दी। वो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर एक कारतूस पड़ा मिला। मामले में शिवम के पिता देवेंद्र कुमार ने थाना जगदीशपुरा में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी गिरीश कुमार ने बताया कि शिवम ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है। हमलावरों ने शिवम को बोदला रोड पर गोकुल नगर के सामने से मारुति एस्टेट की तरफ जाने वाले कट पर रोका था। गोली मारने के बाद वो अवधपुरी की तरफ भाग गए।
इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। हालांकि रात का समय होने की वजह से फुटेज में हमलावर नजर नहीं आए हैं। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। टीम जांच कर रही है।