{"_id":"5b0062cf4f1c1b5a798b5075","slug":"shopkeeper-looted-by-robbers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने लूटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sun, 20 May 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक से लुटेरों ने 60 हजार रुपए की नकदी और सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहा निवासी व्यापारी अश्वनी गुप्ता घर के पास ही मोबाइल की दुकान किए हैं। शनिवार की शाम लगभग आठ बजे उन्होंने अपनी दुकान बंद की और नकदी लेकर घर के लिए पैदल चल दिए।
पीड़ित के अनुसार वो दुकान से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी बाइकों पर सवार होकर आए आठ-दस युवकों ने घेर दिया। लुटेरों ने असलहों की दम पर दुकानदारी के 60 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली।

लुटेरों के भागने के बाद पीड़ित ने फोन करके वारदात की जानकारी परिजनों को दी। देर रात पीड़ित व्यापारी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।
पीड़ित ने ग्राम अगौथा नगरिया निवासी नामजद युवक सहित 8-10 अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।