फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shopkeeper handed over two youths who came to sell fake gold to police

सुनार से कर रहे थे चालाकी: बेचने लाए सोने के आभूषणों की जांच में बड़ा खुलासा, दोनों पहुंचे हवालात

Sat, 22 Apr 2023 09:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 09:32 PM IST
सार

दो युवक सुनार के पास सोने के आभूषण बेचने के लिए आए थे। सुनार ने जब आभूषणों की जांच की तो पता चला कि वो नकली हैं। इसके बाद सुनार ने पुलिस को बुला लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। 
 

विज्ञापन
shopkeeper handed over two youths who came to sell fake gold to police
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के राजा का रामपुर कस्बे में दो युवक नकली सोना बेचने एक सराफ की दुकान पर आए। सराफ ने सूझबूझ से दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


यहां का है मामला

मामला कस्बा के मढ़िया चौराहे स्थित किशन ज्वेलर्स की दुकान का है। यहां पर शनिवार को अखिलेश निवासी नगला मोहन थाना पटियाली जनपद कासगंज और गौरव दुबे निवासी रतनपुर थाना पटियाली जनपद कासगंज सोने के 2 कड़े, तीन अंगूठी, कान के सुई धागा, मंगलसूत्र बेचने आए। इनकी जांच करने पर पता लगा कि सभी पर सरकारी हॉलमार्क तो लगा हुआ था। लेकिन आभूषण नकली सोने के बने हुए थे।


ये भी पढ़ें - Agra: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा युवक कर बैठा ये गलती, लगा 16.80 लाख रुपये का झटका
विज्ञापन


पुलिस ने लिए हिरासत में

सराफा व्यापारी किशन ने कस्बा के स्वर्ण विक्रेता निर्भय वर्मा, संजीव मिश्रा, अंजीव वर्मा, अभय वर्मा, उमाशंकर आदि लोगों को मौके पर बुला लिया। सोने की पुन: जांच कराई। जिसमें सोना नकली पाया गया। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पकड़े गए दोनों युवकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed