फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper got angry after bargaining brutally beat husband and wife No mercy on pregnant woman

UP: मोलभाव करने पर भड़का दुकानदार, पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा...गर्भवती पर नहीं आया रहम

Wed, 05 Feb 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Feb 2025 10:04 AM IST
सार

मोलभाव करने पर दुकानदार ने ग्राहक पति-पत्नी को बुरी तरह पीटा। गर्भवती महिला के पेट में लात मारी गई। पीड़ित दंपती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Shopkeeper got angry after bargaining brutally beat husband and wife No mercy on pregnant woman
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कोतवाली थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान में खरीदारी करने आई महिला और दुकानदार में मोलभाव पर झगड़ा हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने अन्य लोगों के साथ महिला और उनके पति की पिटाई कर दी। गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


छीपीटोला थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा निवासी सहवाज के अनुसार, उनके परिवार में शादी आने वाली है। मंगवार दोपहर को उनका भाई मोसिन अपनी पत्नी आफरीन को खरीदारी कराने के लिए जौहरी बाजार लेकर गया था। दोपहर 3 बजे वह दोनों आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान पर पहुंचे। आफरीन ने ज्वैलरी पसंद करने के बाद दुकानदार से मोलभाव किया।
विज्ञापन


 इस बात से दुकानदार नाराज हो गया। अभद्र भाषा को प्रयाेग करने लगा। विरोध करने मारपीट की। भाई मोसिन गर्भवती पत्नी को बचाने गया तो दुकानदार ने अन्य लोगों के साथ उससे भी मारपीट की। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed