फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper Climbs Bulldozer to Stop Anti-Encroachment Drive on Agra’s Mughal Road

Agra: अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर, विरोध में मशीन पर चढ़ गया दुकानदार; फिर भी न रुकी कार्रवाई

Fri, 26 Jun 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 26 Jun 2026 10:20 AM IST
सार

सुल्तानगंज पुलिया से मुगल रोड तक नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक दुकानदार विरोध में बुलडोजर पर चढ़ गया, लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। अभियान में अवैध टिनशेड और छज्जे हटाए गए, जबकि अवैध पार्किंग और कैंटीन संचालन पर नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
Shopkeeper Climbs Bulldozer to Stop Anti-Encroachment Drive on Agra’s Mughal Road
आगरा नगर निगम का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सुल्तानगंज पुलिया से मुगल रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टास्क फोर्स को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। हालांकि, टीम ने सख्ती दिखाते हुए मुगल रोड होते हुए रश्मि मेडिकेयर अस्पताल तक चलाए गए अभियान में टिनशेड, छज्जे और अतिक्रमण ढहा दिए गए। कार्रवाई के विरोध में दुकानदार बुलडोजर पर चढ़ गया और कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की, लेकिन टास्क फोर्स ने अभियान जारी रखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा की नई टीम ने बदला सियासी गणित, कई दिग्गजों के टूट गए अरमान; कुछ चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन



नगर निगम टास्क फोर्स ने रश्मि मेडिकेयर अस्पताल के बाहर अवैध रूप से वाहन पार्किंग संचालित करने और कैंटीन चलाने पर संचालक हिमांशु सिंघल पर नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम अधिकारियों ने उन्हें भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण और अवैध गतिविधियां न करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP: पर्चे पर लिखा था 'अर्जेंट', फिर भी ढाई घंटे लाइन में तड़पती रही गर्भवती; महिला अस्पताल का ऐसे है हाल

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने में सहयोग करें। 

ये भी पढ़ें -  ऐतिहासिक फूलों का ताजिया: रातभर चली जियारत और मांगी गईं मन्नतें, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक; शहरभर में निकलेंगे जुलूस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed