{"_id":"654c79f0c689fb5e9e063b57","slug":"shopkeeper-beats-boy-with-kicks-for-sitting-on-stool-in-shop-in-agra-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दुकान में स्टूल पर बैठने पर बालक को तालिबानी सजा, बाप-बेटे ने इतना टॉर्चर किया कि पसलियों में हुआ फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुकान में स्टूल पर बैठने पर बालक को तालिबानी सजा, बाप-बेटे ने इतना टॉर्चर किया कि पसलियों में हुआ फ्रैक्चर
Thu, 09 Nov 2023 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:14 PM IST
सार
आगरा में दुकान में स्टूल पर बैठने पर बालक को तालिबानी सजा दी। बाप-बेटे ने इतना टॉर्चर किया कि उसकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
UP: दुकान में स्टूल पर बैठने पर बालक को तालिबानी सजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में अनाथ बच्चे को तालिबानी सजा देने का वीडियो सामने आया है। दुकान पर स्टूल में बैठ जाने पर लात-घूसों से पीटा। इतनी बुरी तरह पीटा की उसकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया। वह सड़कों पर कूड़ा बीनकर अपनी बहन का लालन-पालन करता है।
विज्ञापन
घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजमहल पूर्वी गेट का है। यहां एक अनाथ बालक पास में एक दुकान पर रखे स्टूल पर बैठ गया। इसे देख दुकानदार ने आपा खो दिया। उसने बच्चे पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद दुकानदार के बेटे ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के साथ पराए मर्द को देख पति का खौल उठा खून, खेत में दौड़ाकर दी ऐसी मौत... देखने वालों की कांप गई रूह
विज्ञापन
इससे उसकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया। मासूम पिटाई से दहशत में है। उसने खुद को घर में कैद कर लिया है। अनाथ बच्चा घर में तड़पने को मजबूर है। वह सड़कों से कूड़ा बीनकर अपनी बहन का पालन-पोषण करते है।