फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper beaten for not giving free cigarettes

Agra News: मुफ्त में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को पीटा

Mon, 04 Nov 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten for not giving free cigarettes
मैनपुरी। शहर में बस स्टैंड पर रंगबाज युवकों को मुफ्त में सिगरेट पिलाने से मना किया तो दुकानदार की पिटाई की गई। आरोपियों ने दुकान पर पथराव कर दिया। आरोपी दुकान बंद कराने और जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी शनि कश्यप बस स्टैंड के सामने चाय बेच कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार की देर रात एक कार दुकान पर आकर रुकी। कार से भदावर हाउस निवासी आरोपी व उसके तीन साथी उतरे और दुकान पर आकर मुफ्त में सिगरेट मांगने लगे। जब शनि ने मुफ्त में सिगरेट देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। शनि को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दुकान पर पथराव किया। मौके पर लोगों को एकत्र होता देख आरोपी दुकान को बंद कराने और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित नवे कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed