फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper arrested By Rpf in black market of train's e-ticket

दिवाली से पहले पकड़ा ई-टिकट का 'गोरखधंधा', रेलवे को लगा रहा था 'चूना'

Mon, 21 Oct 2019 01:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Oct 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper arrested By Rpf in black market of train's e-ticket
आरपीएफ ने ई-टिकट की कालाबाजारी करते पकड़ा आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज में फोटोस्टेट की दुकान पर छापा मारकर ट्रेनों की ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले दलाल को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान से विभिन्न आईडी पर छह ई-टिकट बरामद की हैं। वह एक साल से ई-टिकट की कालाबाजारी कर रहा था। आईआरसीटीसी से उसका रिकॉर्ड मांगा गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दो भाइयों के लिए 'काल' बनकर आए ससुराल वाले, उजाड़ दी अपनी ही बहनों की 'दुनिया'
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में रेल के टिकटों का कालाबाजारी करने वालों की आरपीएफ की टीमें निगरानी कर रही हैं। आरपीएफ कैंट के इंस्पेक्टर विमल कुमार पचौरी ने बताया कि शाहगंज में अंजलि फोटोस्टेट की दुकान में लगे कंप्यूटर से ई-टिकट बनाई जा रही थीं। टीम ने दोपहर को छापा मारकर इसके संचालक शाहगंज निवासी तरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपीः आदमखोर कुत्तों ने अधेड़ को काटकर मार डाला, कर दिया शरीर का ऐसा हाल

उसके पास से आगामी यात्रा के दो टिकट और चार अन्य ई-टिकट बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत 2801 रुपये है। वह करीब एक साल से ई टिकट की कालाबाजारी कर रहा था।
 

वह टिकट बुकिंग के टिकट की कीमत के अतिरिक्त 200 से 500 रुपये तक वसूल कर रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस भी नहीं था। आईआरसीटीसी से उसके द्वारा बुकिंग कराए गए टिकटों का ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed