फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shootout,shootout at kasganj,shootout at UP,UP firing

नगला डंवर में चाचा ने भतीजे पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Tue, 05 Oct 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
shootout,shootout at kasganj,shootout at UP,UP firing
सिंकदरपुर वैश्य के गांव नगला डम्बर में हुई युवक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम घर खडे शोकाकुल परिजन - फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नगला डंवर में जमीनी विवाद के चलते रिश्ते के चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगला डंवर निवासी सुधीर पुत्र पान सिंह अपने पिता के साथ सोमवार देर रात लगभग 11 बजे अपने घर पर मवेशियों के पास बैठा हुआ था। वह बीए का छात्र था। इसी बीच उसके चाचा उरमान सिंह अपने पुत्र व अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका और सुधीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसके शरीर में गोली धंस गईं। वह गंभीर घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन फानन परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। सुधीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले की तहरीर चाचा उरमान उसके पुत्र परवेंद्र, किशनपाल, राजेश, सिटू, राजपाल, नन्हे, जमुना प्रसाद को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का शिकार हुए छात्र के बाबा ने दो शादियां की थीं। परिवारों में संपत्ति को लेकर विवाद है। उसके चाचा ने अपने साथियों की मदद से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -जितेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी सिकंदरपुर वैश्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed