{"_id":"612f47bc8ebc3ec36e6e12c2","slug":"shooting-of-film-kaushal-ji-vs-kaushal-ji-in-agra-actor-ashutosh-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मझली हवेली में गूंजा लाइट, कैमरा और एक्शन, आशुतोष राणा को देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मझली हवेली में गूंजा लाइट, कैमरा और एक्शन, आशुतोष राणा को देखने उमड़ी भीड़
Wed, 01 Sep 2021 02:58 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:58 PM IST
सार
फिल्म के सेट पर हल्के बादामी रंग के ऊंचे कुर्ते, सफेद पजामे और लेदर की काली चप्पल पहनकर जैसे ही आशुतोष राणा पहुंचे, उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। शाम को हुई झमाझम बरसात के चलते कुछ देर के लिए शूटिंग रोक भी दी गई थी।
विज्ञापन
आगरा में फिल्म की शूटिंग के लिए आए आशुतोष राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के वजीरपुरा में मंगलवार को लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाजें गूंजीं। सुबह से शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चला। फिल्म कौशल जी वर्सेज कौशल जी की शूटिंग देखने के लिए भीड़ लग गई। फिल्म में अभिनेता आशुतोष राणा सहित तमाम दिग्गज कलाकार हैं। वजीरपुरा की ऐतिहासिक मझली हवेली में अगले दस दिन तक शूटिंग चलेगी।
विज्ञापन
शूटिंग के पहले दिन अभिनेता आशुतोष राणा व अभिनेत्री शीबा चड्ढा पर कुछ सीन फिल्माए गए। पति-पत्नी के बीच की बातचीत। अपने बच्चों से वीडियो कॉल सहित कई दृश्यों का फिल्मांकन हुआ। फिल्म थप्पड़ फेम अभिनेता पाविल गुलाटी और मिर्जापुर के दूसरे सीजन से चर्चा में आईं अभिनेत्री ईशा टंडन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग बेहद गोपनीय तरीके से जारी है। पूर्व में जानकारी दी गई थी कि यह वेबसीरीज है लेकिन यहां एक फिल्म की शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन
कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बनीं सीमा देसाई इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। इससे पूर्व उन्होंने टिंडे, खिड़की और पप्पू की पगडंडी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म में कई अन्य दिग्गज कलाकार भी हैं, जो अगले दो-तीन दिन में ताजनगरी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
राणा को देखने के लिए लगी भीड़
फिल्म के सेट पर हल्के बादामी रंग के ऊंचे कुर्ते, सफेद पजामे और लेदर की काली चप्पल पहनकर जैसे ही आशुतोष राणा पहुंचे, उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। शाम को हुई झमाझम बरसात के चलते कुछ देर के लिए शूटिंग रोक भी दी गई थी।
आगरा: कक्षा एक से पांच के स्कूल खुले, शिक्षकों ने दूध पिलाकर बच्चों का किया स्वागत