{"_id":"618c0c5842afb85cd638249a","slug":"shoes-for-army-will-be-bought-from-agra-ak-sharma-agra-news-agr5142695124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के लिए आगरा से खरीदे जाएंगे जूतेः एके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के लिए आगरा से खरीदे जाएंगे जूतेः एके शर्मा
विज्ञापन
आगरा। बाह में जनसभा में बोलते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा। संवाद
- फोटो : Agra Dehat
बाह (आगरा)। क्षेत्र के नरहौली में जनसभा कर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने कहा कि पहले सेना के लिए जूते, बेल्ट, चश्मा तक विदेश से खरीदे जाते थे। अब प्रधानमंत्री मोदी ने देश में बने सामान खरीदने की व्यवस्था लागू की है। आगरा के जूते सेना तक पहुंचेंगे। किसान भी अपने आलू, टमाटर विदेश तक बेच सकेंगे।
भाजपा नेता ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर बनने से आगरा, अलीगढ़, झांसी में तोप, टैंक, गोला बारूद बनाने को विदेशी कंपनी पहुंचेंगी तो स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। जेवर एयरपोर्ट बनने से आगरा तथा आसपास के किसान अपना आलू और टमाटर विदेश में बेच सकेंगे। उन्होने किसानों को चिप्स वाले लंबे आलू पैदा करने की सलाह दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष के भाषण के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी रहे। उनसे जुड़ी उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार भी नाम नहीं लिया। बगैर नाम लिए पूर्व सरकारों पर ट्रांसफर, पोस्टिंग में वसूली और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यक्रम के संयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने उनका चांदी का मुकुट पहनाकर और गदा भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने देश को ओलंपियन देने के बाद भी स्टेडियम न बनने और पिछडे़पन को दूर करने के लिए बाह को जिला बनाए जाने की मांग की।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, जिला मंत्री मानवेंद्र राठौर, मनोज गुप्ता, रामबरन कुशवाह, गुड्डू बिधौलिया, पवन टाइगर, कैप्टन भारत सिंह, जिमी पाल वर्मा, वीर सिंह तोमर, नंदू भदौरिया, ललित कुमार, मनोज सिकरवार, अशोक अग्रवाल, विनोद कुमार रहे। अध्यक्षता मेघराम बघेल और संचालन जिला सह संयोजक रवि परिहार ने किया।