फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe market will be bustling decision taken in the meeting all types of businesses will start here

Agra: जूता मंडी होगी गुलजार, बैठक में लिया गया निर्णय...यहां शुरू होंगे सभी तरह के व्यवसाय

Wed, 19 Feb 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 10:13 AM IST
सार

आगरा के पंचकुइयां स्थित जूता मंडी के दिन सुधरने वाले हैं। एडीए उपाध्यक्ष की जूता मंडी प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया है कि  भूतल व प्रथम तल पर जूता कारोबार और प्रशिक्षण केंद्र रहेगा। अन्य तलों का दूसरे व्यापार के लिए आवंटन किया जाए।
 

विज्ञापन
Shoe market will be bustling decision taken in the meeting all types of businesses will start here
Agra: जूता मंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डेढ़ दशक से रौनक के इंतजार में वीरान पंचकुइयां स्थित जूता मंडी के गुलजार होने की उम्मीद जागी है। अब यहां सभी तरह के व्यवसाय के लिए दुकानें शुरू हो सकेंगी। जूता कारोबार और प्रशिक्षण के लिए भूतल व प्रथम तल आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन


यह निर्णय मंगलवार को एडीए उपाध्यक्ष की जूता मंडी प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में हुआ। जूता प्रदर्शनी प्रशिक्षण एवं कल्याण केंद्र में अधिक से अधिक व्यवसाय संचालित करने पर मंथन किया गया। भूतल और प्रथम तल पर जूता कारोबार व प्रशिक्षण के लिए आरक्षित रहेगा। जबकि अन्य तलों को दूसरे व्यवसाय के लिए भी आवंटित किया जाएगा। जिससे जूता व्यवसायियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने डिफॉल्टर आवंटियों को अंतिम नोटिस देकर आवंटन निरस्त करने की मांग रखी। किश्तों की अवधि को दस वर्ष करने तथा किश्त की धनराशि को त्रैमासिक के स्थान पर मासिक रखने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed