फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe Factory Worker Murdered In Home Accused Arrests

आगरा: युवक की हत्या से सनसनी, प्रेमी के कंधे पर रख दी शव की बोरी, लाश फेंकने से पहले पकड़ा आरोपी

Wed, 09 Jun 2021 11:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Jun 2021 11:09 AM IST
सार

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल का कहना है कि संजय मूल रूप से निबोहरा के मूसे का पूरा का रहने वाला है। वह देवरी रोड पर मकान लेकर रहता था।

विज्ञापन
Shoe Factory Worker Murdered In Home Accused Arrests
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना सदर के सेवला में मंगलवार रात को घर में जूता कारीगर संजय (40) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि संजय की पत्नी के टुंडपुरा निवासी मान सिंह से प्रेम संबंध चल रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों ने संजय की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में रखकर आरोपी मान सिंह कंधे पर रखकर ले जा रहा था। रास्ते में बोरा गिर गया। इससे क्षेत्र के लोगों ने देख लिया। उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी घटना कबूल कर ली।

विज्ञापन


मूलरूप से मूसेका पुरा निवासी संजय सदर के देवरी रोड पर मकान लेकर रहते थे। पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले पत्नी सुनीता उर्फ सुषमा और तीन बच्चों को लेकर सेवला में किराये पर रहने लगे। मंगलवार रात को 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सेवला में बोरे में लाश ले जा रहा है। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। बोरे से लाश बरामद हुई। यह संजय की थी। पुलिस ने शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि आरोपी मान सिंह निवासी टुंडपुरा है। उसने बताया कि संजय की पत्नी सुनीता से उसके प्रेम संबंध हैं। दोनों एक-दूसरे के घर पर आते थे। संजय को इस बात का पता चल गया। इस कारण वह उसे घर नहीं आने देता था। पत्नी की भी पिटाई करता था। इससे दोनों ने संजय की हत्या की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वह संजय से मिलने उसके घर पर गया था। सुनीता ने बच्चों को अलग कमरे में बैठा दिया। योजना के तहत मान सिंह ने संजय को अत्यधिक शराब पिला दी। इससे वह नशे में हो गया। इसके बाद उसके गले में दुपट्टा डाल दिया। मान सिंह और सुनीता ने गला घोंट दिया। शव को बोरे में बंद करके कंधे पर रख लिया। इसके बाद पैदल ही पास के तालाब में डालने के लिए ले जाने लगा। रास्ते में शव भारी होने की वजह से पैर फिसल गया। बोरा गिरने से आसपास से निकलते लोगों को पता चला गया। उन्हें बोरे से हाथ निकलता दिख गया। इस पर आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मान सिंह की गिरफ्तारी के बाद सुनीता को भी पकड़ लिया। उसने घटना करना कबूल कर लिया। 

नहीं था पति की हत्या का अफसोस
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि सुनीता को पति की हत्या का कोई अफसोस नहीं था। उसकी शादी को दस साल से अधिक हो गए थे। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा नौ साल का है। सुनीता और मान सिंह के बीच प्रेम संबंध दो साल पहले हुए थे। आरोपियों के पास से गले में फंदा लगाने वाला दुपट्टा, मृतक का मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed