फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shoe factory worker found dead near the pond in agra

आगरा: तालाब किनारे मिला जूता कारीगर का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Tue, 23 Nov 2021 01:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Nov 2021 01:08 PM IST
सार

आगरा के गांव कबूलपुर के बाहर तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव गांव के ही जूता कारीगर का है। परिजनों ने उसकी हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
shoe factory worker found dead near the pond in agra
तालाब किनारे खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में ग्वालियर रोड स्थित गांव कबूलपुर में मंगलवार तड़के जूता कारीगर का शव तालाब किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। थाना मलपुरा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव की शिनाख्त नरेश (46) पुत्र वीरी सिंह निवासी गांव कबूलपुर के रूप में की। परिजनों के अनुसार नरेश जूता फैक्टरी में कार्य करता था। सोमवार को वह अपने घर से जूता फैक्टरी के लिए गया, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। परिजनों का लगा कि फैक्टरी में काम अधिक होगा, इसलिए वह वहीं रुक गया है। उन्होंने उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया। 
विज्ञापन


सुबह मिली परिजनों को सूचना 
मंगलवार की सुबह परिजनों को सूचना प्राप्त हुई कि तालाब किनारे नरेश का शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के अनुसार नरेश के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। सीओ अछनेरा महेश कुमार और एसपी बेस्ट सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। एसपी बेस्ट ने बताया कि एक व्यक्ति का शव मिला। मृत व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान हैं। पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed