फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe factory owner murdered by slitting his throat

Agra News: जूता कारखाना मालिक की गला रेतकर हत्या, आंखें फोड़ीं, वारदात के पीछे अवैध संबंधों की आशंका

Fri, 05 Aug 2022 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 09:22 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में जूता कारखाना मालिक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। निर्माणाधीन मकान में उसकी खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Shoe factory owner murdered by slitting his throat
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रकाबगंज के औलिया रोड पर बृहस्पतिवार रात को जूता कारखाना मालिक सिकंदर कर्दम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। निर्माणाधीन घर में हत्यारोपियों ने उसके शरीर पर कई जगह वार किए। आंखें भी फोड़ दीं। पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे अवैध संबंध कारण माना जा रहा है। मामले में मोहल्ले की रहने वाली महिला, उसके पति सहित पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी फरार हैं। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सिकंदर का दो महीने से मकान बन रहा था। इस कारण परिवार मोहल्ले में ही किराये पर कमरा लेकर रह रहा है। वह घर में ही जूते बनाने का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सिकंदर की शादी नहीं हुई थी। वह निर्माणाधीन मकान में ही रखवाली के लिए सोता था। बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद सोने गया था। शुक्रवार सुबह तकरीबन छह बजे चंबल सेंड लेकर ट्रैक्टर ट्राली आई। चालक के रुपये मांगने पर पिता महेश और राजमिस्त्री विजय निर्माणाधीन मकान में उसे जिगाने गए। वह चारपाई पर लहूलुहान पड़ा हुआ था। सिर, गर्दन, छाती पर चाकू से वार किए गए थे। आंखें फोड़ दी गई थीं। पिता की चीख निकल गई। आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सिकंदर तीन बहन और दो भाई थे। छोटा भाई बाबी है। मां कमलेश हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पिता महेश कर्दम ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें पड़ोसी बंटी, उसकी पत्नी सोनू, बेटे आशीष और दो अन्य को नामजद किया है। आरोप है कि  महिलासोनू के सिकंदर से संबंध थे। इससे बंटी और उसके बेटे रंजिश मानने लगे थे। सिकंदर की हत्या करना चाहते थे। सोनू दिल्ली में रहती है। हत्या के बाद आरोपी घर से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ महीने पहले भी बोला था हमला

परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को बिजलीघर के पास रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया। परिजनों का कहना था कि सिकंदर पर बंटी पक्ष ने आठ महीने पहले भी हमला बोला था। तब पुलिस से शिकायत की थी, हालांकि समझौता होने पर शिकायत वापस ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed