फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe factory fire Rules were being ignored, preparing to give notice to the operator

जूता फैक्टरी अग्निकांड: नियमों की हो रही थी अनदेखी, संचालक को नोटिस देने की तैयारी

Sun, 09 Apr 2023 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 09:01 AM IST
सार

मकान की दूसरी मंजिल पर संचालित जूता फैक्टरी में आग लग गई थी।  फैक्टरी के लिए कोई एनओसी अग्निशमन विभाग से नहीं ली गई थी। इलाका घनी आबादी में है। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। 
 

विज्ञापन
Shoe factory fire Rules were being ignored, preparing to give notice to the operator
fire in shoe factory - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शहीद नगर स्थित बागराजपुर की एक जूता फैक्टरी में शुक्रवार रात को आग लगी थी। आरोप है कि फैक्टरी नियमों की अनदेखी कर चलाई जा रही थी। अग्निशमन विभाग संचालक को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। उधर, शहर में 500 से अधिक जूता कारखाने, होटल, ढाबे भी बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं।

विज्ञापन


बागराजपुर में हाजी याकूब की फैक्टरी घर की पहली मंजिल पर चल रही थी। केमिकल के ड्रम भी रखे थे। फैक्टरी के लिए कोई एनओसी अग्निशमन विभाग से नहीं ली गई थी। इलाका घनी आबादी में है। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

मंटोला अग्निकांड में नहीं आई तहरीर

पिछले दिनों मंटाला के टीला नंदराम में भी सोल पर रंग करने वाली फैक्टरी में आग लगी थी। केमिकल के ड्रम फट गए थे। बिना पंजीकरण के फैक्टरी चल रही थी। फायर एनओसी भी नहीं ली गई थी। थाना मंटाेला के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि क्षेत्र में चल रहे जूता कारखानों के संबंध में अधिकारियों को रिपोर्ट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: शादी करने के लिए पीछे पड़ गया सिरफिरा, बोला- मेरी नहीं हुई, तो बिगाड़ दूंगा चेहरा

फायर एनओसी इनके पास भी नहीं

शहर में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। शहर के जगदीशपुरा, लोहामंडी, न्यू आगरा, हरीपर्वत, सदर, ताजगंज, एमएम गेट, मंटोला, रकाबगंज, कोतवाली आदि इलाकों में 500 से अधिक जूता कारखाने चल रहे हैं। इनके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे भी संचालित हो रहे हैं। एक मंजिल से लेकर तीन मंजिला तक भवन बना लिए गए हैं। मगर, अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली जा रही है। यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed