फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shiwangi won the medle

सोरों की बेटी शिवांगी को नेपाल में मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड

Mon, 22 Mar 2021 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
shiwangi won the medle
कासगंज के सोरों की शिवांगी दुबे नेपाल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खिताब से नवाजे जाने के बाद मिली ट्? - फोटो : KASGANJ
नेपाल में कैलाली अस्पताल द्वारा आयोजित समारोह में सोरों की बेटी शिवांगी दुबे को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब सुदूर पश्चिम स्पोर्ट्स अवार्ड 2021 से नवाजा गया। यह अवार्ड नेपाल के क्षेत्रीय मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट द्वारा शिवांगी को 19 मार्च को प्रदान किया गया। तीर्थनगरी के मोहल्ला बाहर दहलान निवासी पहलवान राजू दुबे की पुत्री शिवांगी 17 वर्ष का जन्म तीर्थनगरी में ही हुआ था।
विज्ञापन

राजू 18 वर्ष पूर्व नेपाल के डडेलधुरा की रहने वाली राधा के साथ परिणय सूत्र में बंधे थे। पुत्री शिवांगी जब चार साल की थी तब वह परिवार सहित नेपाल चले गए और वहीं बस गए। शिवांगी पूर्व में नेपाल के राष्ट्रीय खेलों में 6 स्वर्ण पदक व एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल कर चुकी है। इससे पहले 2019 में कुश्ती में ही 3 स्वर्ण जीतकर वह एशिया चैंपियन बनी थी। शिवांगी की उपलब्धि पर रानू कोठेवार, आलोक शर्मा, नीतेश मेधावी, भूपेश शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed