फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal yadav son aditya yadav meeting with party workers in agra

शिवपाल के पुत्र आदित्य पहुंचे आगरा: कहा- एक मंच से लड़े भाजपा विरोधी दल तो जाएगा बड़ा संदेश

Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
सार

प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था का दावा करने वाली सरकार में मंत्री का बेटा किसानों को कुचल देता है।

विज्ञापन
shivpal yadav son aditya yadav meeting with party workers in agra
प्रसपा नेताओं के साथ आदित्य यादव (बीच में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विरोधी दल अगर एक मंच से चुनाव लड़ें तो जनता के बीच बड़ा संदेश जाएगा। इसके लिए सभी छोटे दलों को साथ आना होगा। ये बातें रविवार को प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने आगरा के संजय प्लेस में समीक्षा के दौरान कहीं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जनता से छल किया है। कानून व्यवस्था का दावा करने वाली सरकार में मंत्री का बेटा किसानों को कुचल देता है। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं होने पर क्या भाजपा से गठबंधन का विकल्प खुला है, इस सवाल पर आदित्य यादव ने कहा कि ये फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव करेंगे। दो दिन बाद वह आगरा आ रहे हैं। 
विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित बैंकट हॉल में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन यात्रा के बारे में प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि 12 अक्तूबर को शिवपाल रथ लेकर मथुरा से आगरा आएंगे। 15 स्थानों पर उनका स्वागत होगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य है। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारे पूर्वज एक हैं''
बैठक में प्रसपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व सांसद वीरपाल सिंह ने कहा कि परिवार के सदस्य अलग हुए हैं। परंतु हमारे पूर्वज एक हैं। लोहिया व मुलायम सिंह ने समाजवाद की विचार धारा को अपने खून-पसीने से सींचा है। सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, ताली एक हाथ से नहीं बजती। 

मुकुट पहनाकर किया स्वागत
उत्तर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी नितिन कोहली ने आदित्य यादव को चांदी का मुकुट पहनाया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रमुख महासचिव राजीव पोद्दार ने किया। लता वाल्मीकि, मुकेश बरुआ, अबरार हुसैन, साहब सिंह, सुरेश चंद सोनी, थान सिंह, नगमा बेगम, पवन प्रजापति, सुनील यादव, कुलदीप यादव, लालू जादौन, अजय यादव, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed