फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal yadav says alliance will be possible samajwadi party in mainpuri

शिवपाल ने दिए अखिलेश से हाथ मिलाने के संकेत, कहा- सपा के लिए गुंजाइश तो है लेकिन शर्त के साथ

Tue, 01 Oct 2019 04:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav says alliance will be possible samajwadi party in mainpuri
शिवपाल सिंह यादव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर सपा से गठबंधन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के लिए अभी भी गुंजाइश है। शिवपाल सोमवार को मैनपुरी के पहाड़पुर गांव में शहीद उमेश चंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। 
विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव पहले भी उन्होंने प्रयास किए, लेकिन साजिश रचने वालों ने ऐसा नहीं होने दिया। गुंजाइश तो अभी है लेकिन वो विलय नहीं, सपा से गठबंधन के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। 
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि आज परिजन शहीदों के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन नेताजी की बदौलत कर पाते हैं। मुलायम सिंह के रक्षा मंत्री होने से पूर्व तो शहीदों के घर उनके कपड़े ही पहुंचते थे। शहीदों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को देखने के लिए भी नहीं मिलते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुलायम का सपना कर रहे पूरा'

जब मुलायम सिंह यादव रक्षामंत्री बने तो उन्होंने शहीदों के शव को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया। शहीद के परिजनों को प्रदेश और केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाने का भी कार्य किया। उन्होंने कहा कि वो मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। 

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार को पूरी तरह विफल बताया। कहा कि आज लूट, हत्या और डकैती आम बात हो गई है। अपराधी जहां निरंकुश हैं तो वहीं रोजगार न मिलने से युवा परेशान हैं। 

उन्होंने कहा कि महंगाई पर कोई अंकुश नहीं है। उन्होंने भाजपा की नीतियों को किसान और मजदूर विरोधी तक कह डाला। शिवपाल सिंह मैनपुरी में प्रसपा नेता किशन दुबे के घर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक भी जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed