{"_id":"60169c438ebc3e08ba6b8817","slug":"shivpal-yadav-said-on-kisan-andolan-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रसपा से गठबंधन कर भाजपा को हरा सकती है सपा, शिवपाल ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रसपा से गठबंधन कर भाजपा को हरा सकती है सपा, शिवपाल ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र पर निशाना
Sun, 31 Jan 2021 05:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 31 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में आए शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक और प्रसपा के जिलाध्यक्ष अजीम भाई की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी उनकी पार्टी से गठबंधन करे तो भाजपा को हराने में आसानी होगी। किसान आंदोलन पर भी उन्होंने बयान दिया। कहा कि किसानों के साथ उनकी पार्टी है और बिल का विरोध करती है।
ये भी पढ़ें- डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड: हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी जमानत अर्जी खारिज
नगला बरी स्थित पूर्व विधायक अजीम भाई के आवास पर प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की। जेल से पैरोल पर आए पूर्व विधायक अजीम भाई भी इस दौरान मौजूद थे। शिवपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके लिए किसान नेता और किसान दोषी नहीं हैं। ऐसे आंदोलन में कभी-कभी स्थिति बिगाड़ने के लिए घुसपैठिए भी घुस जाते हैं। नजदीकी से देखा जाए तो किसानों ने ऐसा कुछ नहीं किया है। शिवपाल सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों का उनकी पार्टी भी विरोध करती है और किसानों के साथ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आगरा: सड़क पर दस-दस के नोट बिखेर कर कार से पार किए 3.60 लाख रुपये
भाजपा द्वारा पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने और युवाओं को टिकट देने के सवाल पर कहा कि यह भाजपा का मामला है। एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनकी पार्टी से गठबंधन करते हैं तो भाजपा को हराने में आसानी होगी। इस दौरान सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत, गुलाम साविर, प्रभाष जैन राजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- आगरा: 20 फरवरी तक बंद रहेगी लोहामंडी-बोदला रोड, जन निगम बिछाएगा गहरी सीवर लाइन