फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tappebaj Threw Ten Rupees Notes on Road And Stolen Bag Of Rs 3.60 Lakh From Car

आगरा: सड़क पर दस-दस के नोट बिखेर कर कार से पार किए 3.60 लाख रुपये

Sun, 31 Jan 2021 03:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 31 Jan 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Tappebaj Threw Ten Rupees Notes on Road And Stolen Bag Of Rs 3.60 Lakh From Car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर एक बैंक के बाहर टप्पेबाजों ने कबाड़ा व्यापारी के पार्टनर को सड़क पर 10-10 के नोट गिराकर झांसे में लेकर कार में रखा 3.60 लाख रुपयों से भरा बैग पार कर लिया। बाद में घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मार्ग पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। मगर, आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बाग फरजाना निवासी वरुण गुप्ता का कबाड़ सामान का कारोबार है। शनिवार को उन्हें एक व्यापारी को पेमेंट करना था। इसके लिए बैंक से रुपये निकाले थे। उन्होंने पहले कमला नगर स्थित बैंक से रुपये निकाले। बाद में फतेहाबाद रोड स्थित एक्सिस बैंक पर रुपये निकालने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक्सिस बैंक के बाहर पार्किग के लिए जगह ना होने की वजह से उनके पार्टनर सुनील राठौर निवासी वाटर वर्क्स कार को 200 मीटर आगे लेकर गए थे। वरुण बैंक से रुपये निकालने चले गए। सुनील कार चालक सीट पर बैठे हुए थे। तभी बाहर एक युवक आया। उसने इशारा किया कि नीचे रुपये पड़े हैं।
विज्ञापन


डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड: हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके इशारे पर सुनील ने सड़क पर देखा तो 10-10 के 4-5 नोट पड़े हुए थे। यह देख कर सुनील कार से उतरे और रुपये उठाने के बाद फिर से बैठ गए। 15 मिनट बाद वरुण गुप्ता आए तो कार की पिछली सीट पर रखा बैग नहीं था। उन्होंने आसपास देखा तो बैग कहीं नजर नहीं आया। बैग में 3.60 लाख रुपये रखे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आसपास शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, जिनमें एक युवक नजर आ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर राजीव कुमार का कहना है कि विवेचना की जा रही है। व्यापारी से रुपयों के बारे में जानकारी मांगी गई है। वह अभी तक दो लाख का ही हिसाब दिखा पाए हैं।

शहर में पहले भी गैंग कर चुका है वारदात
फतेहाबाद रोड पर ही पिछले दिनों एक बुजुर्ग से बैंक के बाहर वारदात हुई थी। रुपये दोगुना करने का लालच देकर टप्पेबाज 50 हज़ार ले गए थे। इससे पूर्व भी जाम में फंसी कार से व्यापारी का रुपयों से भरा बैग पार कर लिया गया था। पुलिस ने गैंग को पकड़कर घटना का खुलासा भी किया था। इसके बावजूद वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed