फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal yadav said in mainpuri about decision of mulayam singh yadav

'नेताजी' जल्द लेंगे बड़ा फैसला जो सभी को होगा मान्यः शिवपाल यादव

Sat, 16 Sep 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मैनपुरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 16 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav said in mainpuri about decision of mulayam singh yadav
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि नेता जी जल्द की कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं। साथ ही उनका ये फैसला सभी को मान्य होगा। शिवपाल यहां गांव में एक सैनिक की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे।   
विज्ञापन


शुक्रवार को मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव हरनगर पुर में आए सपा नेता शिवपाल यादव ने यहां शहीद सैनिक की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव बोले कि अब समय आ गया है जब नेताजी मुलायम सिंह यादव कोई बड़ा फैसला लेंगे। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने लोगों को बताया कि नेताजी का ये फैसला अब सभी को मान्य होगा। सपा की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि नेताजी की चुप रहने के कारण ही यह स्थिति पैदा हुई है। मैंने हमेशा अपराधियों के विरुद्ध आवाज उठाई है और इसीलिए पार्टी का एक गुट मुझ पर निशाना साधता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी में चल रही परिवार की रार के बीच शिवपाल का ये बयान खलबली मचाने वाला है। बता दें कि जल्द ही समाजवादी पार्टी के नए अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा होनी है। ऐसे में ‌शिवपाल सपा के गढ़ मैनपुरी में अपने बयान के जरिए नई राजनीति का संकेत दे गए हैं।  

क्या यही हैं अच्छे दिन

मैनपुरी के गांव हरनगरपुर में शहीद सैनिक की प्रतिमा के अनावरण के बाद शिवपाल सिंह यादव ने मोदी सरकार पर भी कटाक्ष किया। शिवपाल ने कहा कि सीमा पर रोज सैनिक शहीद हो रहे हैं। सैनिकों के लिए क्या यही अच्छे दिन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed