फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal yadav said i was not called in the meeting

फिर जुबां पर आया शिवपाल यादव का दर्द, कहा मुझे मीटिंग में नहीं बुलाया जाता

Mon, 15 Jan 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 15 Jan 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav said i was not called in the meeting
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में हो रही उपेक्षा से पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव बेहद आहत नजर आए। बातों ही बातों में उनका दर्द छलक पड़ा। पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इंतजार कर रहा हूं, नेता जी से इजाजत लेनी है, बिना नेता जी की इजाजत के कुछ नहीं करूंगा।
विज्ञापन


यूपी के मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत में सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं सिर्फ सपा का विधायक हूं। पार्टी की बैठकों में मुझे बुलाया नहीं जाता है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर आलू फेंके जाने पर उन्होंने कहा कि इस बार आलू किसान बर्बाद हो गया है। शीतगृह मालिकों को भी नुकसान हुआ है। इसके लिए प्रदेश सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेईमानी नहीं हुई तो सपा जीतेगी 

सपा सरकार में कभी भी आलू की बर्बादी नहीं हुई। हमारी सरकार में आलू को एक्सपोर्ट किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर आलू फेंककर किसानों ने सिर्फ इंगित किया है कि हम बर्बाद हो गए हैं। सरकार की ओर से किसानों पर की जा रही कार्रवाई गलत है। 

सहकारिता चुनाव नजदीक है। एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर चुनाव में बेईमानी नहीं हुई तो सपा के जितने भी कोपरेटर हैं वह ही चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed