फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal singh yadav address three public meeting in firozabad

मोदी सरकार पर शिवपाल ने कसा तंज, बोले- झूठे निकले 'अच्छे दिन' के वादे

Thu, 28 Feb 2019 07:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav address three public meeting in firozabad
फूलमाला पहनाकर शिवपाल यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी के गढ़ पर फतह पाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को शिवपाल यादव ने सिरसागंज क्षेत्र में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन


इस दौरान जहां उनके निशाने पर भाजपा और मोदी सरकार रही, वहीं सपा और रामगोपाल यादव पर भी जमकर बरसे। नानेमऊ चौराहा, सूरजपुर और नगला ग्वालियर में सभाओं को संबोधित करते हुए शिवपाल ने भाजपा को जनता को धोखा देने वाली पार्टी बताया। 
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि केंद्र सरकार के अच्छे दिन के वादे झूठे साबित हुए।  भाजपा ने 100 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया था, वो खोखला साबित हो गया। भ्रष्टाचार 100 गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो किसानों को फसल की लागत मूल्य का दूना मूल्य दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव सूरजपुर में शिवपाल ने एक कॉलेज का उद्घाटन भी किया। सभा में सपा के विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप, पूर्व  विधायक अजीम भाई, सुल्तान सिंह यादव, ठाकुर प्रदीप सिंह, पूर्व सांसद रघुराज मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed