भतीजे से दूर होकर छलका 'चाचा' शिवपाल यादव का दर्द, कहा- साथ होते तो कई राज्यों में बनती सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये भी पढ़ें- सीटीईटी पेपर लीक मामला : एसटीएफ को मिली कामयाबी, मास्टरमाइंड विकास यादव प्रतापगढ़ से पकड़ा
शिवपाल यादव गुरुवार को ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन करती है। जल्द ही भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को धरनास्थल पर जाकर समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव सभी दल एकजुट होकर लड़ेंगे तो भाजपा को हरा पाएंगे।
यूपी: प्रसपा से गठबंधन कर भाजपा को हरा सकती है सपा, शिवपाल ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र पर निशाना
प्रेस क्लब की ओर से शिवपाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, अमरचंद ठाकुर, धर्मवीर सिंह, सोमेंद्र भारद्वाज, योगेश तिवारी, सिद्धेश्वर उपमन्यु एडवोकेट मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- मथुरा: दूल्हा बने नंदी, सिर पर सजा सेहरा, बैंडबाजों संग निकली बरात, देखें तस्वीरें
शिवपाल यादव ने गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर लगाई परिक्रमा
गोवर्धन स्थित रमणरेती आश्रम में बुधवार देरशाम पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने संत हरिओम बाबा के सानिध्य में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद संत सियाराम दास महाराज का आशीर्वाद लेकर गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई। उनके साथ हरिओम यादव विधायक सिरसागंज, विजय प्रताप सिंह यादव, शिवशंकर वर्मा, अजय यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, स्वतंत्र यादव, आजाद यादव, मुकुट बिहारी कौशिक, राजा बाबू सोनी, धीरज वर्मा मौजूद रहे।