फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Singh Slams Bjp Government On Delhi Violence Statement On Azam Khan

शिवपाल ने भाजपा पर फोड़ा दिल्ली हिंसा का ठीकरा, बोले- उपद्रवियों पर हो कड़ी कार्रवाई

Sat, 29 Feb 2020 09:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Feb 2020 09:31 AM IST
सार

सरकार को शर्म आनी चाहिए कि वह दिल्ली में इतना बडा उपद्रव न रोक सकी। दंगे भड़काने में जो भी दोषी हैं, उन पर मुकदमे दर्ज
होने चाहिए

विज्ञापन
Shivpal Singh Slams Bjp Government On Delhi Violence Statement On Azam Khan
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर प्रहार किए। शिवपाल सिंह यादव ने दिल्ली में उपद्रव के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खां के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। 
विज्ञापन


प्रसपा की प्रदेश सचिव और पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत के पुत्र के एफएम वाटिका में आयोजित विवाह समारोह में शिवपाल यादव शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि सपा सांसद आजम खां पर बदले की भावना से 88 केस उत्तर प्रदेश सरकार ने लगाए हैं। यह अन्याय हो रहा है। दिल्ली में उपद्रव के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को शर्म आनी चाहिए कि वह दिल्ली में इतना बडा उपद्रव न रोक सकी। दंगे भड़काने में जो भी दोषी हैं, उन पर मुकदमे दर्ज होने चाहिए। नागरिकता कानून का पूरे देश में विरोध हो रहा है, सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। पूरे देश की जनता परेशान है।

सरकार ने सात साल में एक भी काम नहीं किया है। देश में आर्थिक मंदी है और सब कुछ बंद होता जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सुलह के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि मैंने तो बहुत पहले ही प्रयास किया था।

जब लोकसभा चुनाव हुए थे तब भी प्रयास किया था। सबको पता है सुलह के लिए कई बार हमने दिल्ली में बैठक की। नेताजी के जन्मदिन पर कहा था कि सपा से गठबंधन हमारी प्राथमिकता है लेकिन सम्मान के साथ होना चाहिए।

मेरे साथ जो लोग हैं उनका भी सम्मान रहना चाहिए। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत, रघुराज सविता, इं. राजकुमार यादव आदि ने शिवपाल का स्वागत किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed