फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal says, without secular morcha can not form government in 2019

शिवपाल बोले, सेकुलर मोर्चा के बिना 2019 में नहीं बन सकती सरकार, सपा को समर्थन पर विचार

Wed, 03 Oct 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 03 Oct 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Shivpal says, without secular morcha can not form government in 2019
शिवपाल यादव

मैनपुरी के घिरोर में पूर्व मंत्री और समाजवादी सेकुर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल ने कई एलान किए। उनका सबसे बड़ा दावा है कि सेकुलर मोर्चा के बिना 2019 में किसी भी दल की सरकार नहीं बन सकती है। उन्होंने आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को समर्थन पर विचार करने की बात भी कही।

विज्ञापन


सेकुलर मोर्चा के संस्थापक घिरोरा पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अपेक्षित और उपेक्षित लोगों का है सेकुलर मोर्चा। मोर्चा आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। नेता जी का आशीर्वाद है और आगे भी रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने एलान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर मोर्चा के प्रत्याशी उतरेंगे। सेकुलर मोर्चा के बिना 2019 में सरकार बनाना भी किसी दल के लिए संभव नहीं होगा। उनकी बातों से साफ हुआ कि सपा से रिश्ते कायम रखने के लिए अभी संभावनाएं बची हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे इस बीच कई कार्यक्रमों में पहुंचे और समर्थकों से मिलकर बातचीत करते रहे। सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव प्रदेश के कई क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed