फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shiva Shakti will shower her blessings during Mahalaxmi Rajyoga and Ravi Yoga

Agra News: महालक्ष्मी राजयोग व रवि योग में शिव शक्ति की बरसेगी कृपा

Sat, 26 Jul 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 26 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shiva Shakti will shower her blessings during Mahalaxmi Rajyoga and Ravi Yoga
कासगंज। हरियाली तीज पर्व इस बार दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। ज्योतिष इसको शुभ मान रहे हैं। उनका मानना है कि पर्व के मौके पर महालक्ष्मी राजयोग व रवि योग में शिव, शक्ति सुहागिन महिलाओं पर कृपा बरसेगी। ज्योतिषाचार्य पं. मुकुंद बल्लभ भट्ट बताते हैं कि हरियाली तीज पर्व अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली के लिए रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां पार्वती ने कठोर तपस्या और व्रत के जरिए भगवान शिव को प्राप्त किया था। तीज को माता पार्वती और भगवान शिव के पवित्र मिलन का प्रतीक माना जाता है। पर्व पर इस बार चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर रहेगा। यहां मंगल पहले से ही उपस्थित हैं। ऐसे में चंद्र-मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। शाम 4:23 बजे से रवि योग का संयोग रहेगा। इन योगों के चलते पर्व खास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed