फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shiv pooja, sawan monday

आस्था की डगर पर जोशीले कदम, डाक कांवडिय़ों की संख्या बढ़ी

Mon, 05 Aug 2019 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
shiv pooja, sawan monday
जैथरा में कावड़ियों को गमछा उड़ाकर जल लाने को रवाना करते चेयरमैन- अमर उजाला - फोटो : ETAH
कासगंज/सोरों। भगवान शिव की भक्ति में सराबोर कांवडिय़े आस्था की डगर पर जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं। डाक कांवडिय़ों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। दौड़ते भागते शिवभक्त भगवान भोले की जय जयकार करते गुजर रहे हैं। तीर्थनगरी सोरों आस्था और भक्ति के रंगों से सराबोर हो गई है। दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी शिवभक्त आस्था के पथ पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

सावन के तृतीय सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान के अलावा प्रदेश के सुदूर इलाकों से शिव भक्त लहरा गंगाघाट पर पहुंचे। सोरों से साज सज्जा का सामान खरीद लहरा गंगाघाट पर कांवड़ को सजाया संवारा। पूरी तरह शिव भक्त भक्ति में लीन रहे। कांधे पर कांवड़ थी और जुबां से जोशीले नारे सुनाई दे रहे थे। डाक कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर जा रहे कांवडिय़े दौड़ते हुए निकल रहे थे। लहरा घाट से लेकर कासगंज के बाजारों तक कांवडिय़ों की भीड़ दिखाई दे रही थी। कांवडिय़ों में काफी उत्साह था।
विज्ञापन

बारिश न रोक सकी कदम
कासगंज। कांवड़ यात्रा के दौरान आसमां से कई बार रिमझिम बारिश भी हुई, लेकिन शिव भक्त कांवडिय़ों के कदम नहीं ठिठके। कांवडिय़ों ने पॉलिथीन लगाकर अपनी कांवड़ को वाटर प्रूफ बना लिया। रिमझिम फुहार ने कांवडिय़ों में और भी जोश भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
कासगंज। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई। गंगा में जलस्तर बढ़ रहा है। घाटों पर पुलिस तैनात रही और कांवडिय़ों को जागरूक किया। इसके अलावा रास्तों में भी जगह जगह पुलिस पिकेट तैनात थी। रात में विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed