{"_id":"6a078e230b71b4578d0d30d3","slug":"shilpgram-to-be-closed-for-construction-of-unity-mall-orders-to-vacateshilpgram-to-be-closed-for-construction-of-unity-mall-orders-to-vacate-agra-news-c-25-1-agr1070-1060619-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए बंद होगा शिल्पग्राम, खाली करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए बंद होगा शिल्पग्राम, खाली करने के आदेश
विज्ञापन
शिल्पग्राम
आगरा। ताजमहल के पूर्वी गेट पर बना शिल्पग्राम जल्द ही बंद हो जाएगा। यहां ताजमहल जाने वाले पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग, गोल्फ कार्ट का संचालन और ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं हैं। पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार ने शिल्पग्राम को खाली करने के साथ लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
यूनिटी मॉल बनाने के लिए शिल्पग्राम को जमींदोज करने का काम जारी है। इसके पिछले हिस्से, कैंटीन की ओर के निर्माण और हॉस्टल को ध्वस्त किया जा चुका है। आगे का हिस्सा बाकी है, लेकिन मॉल के निर्माण के लिए इसे भी जल्द तोड़ा जाना है। पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक ने शिल्पग्राम के प्रबंधक को इसे खाली करने के लिए कहा है। यहां पर हजारों पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग होती है।
यहीं से गाइड, फोटोग्राफर और गोल्फकार्ट की सुविधा मिलती है। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के आयुक्त ने यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए यहां जारी सभी सुविधाओं को बंद करने के लिए कहा है। इस मामले में पर्यटन निगम और यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने डीएम मनीष बंसल से शिल्पग्राम खाली करने में मुश्किल जताई है। उन्होंने कहा है कि जब तक पार्किंग का विकल्प नहीं तैयार हो जाता, तब तक शिल्पग्राम पार्किंग को बंद करना पर्यटकों के लिए ठीक नहीं होगा। उन्हें असुविधा होगी। ऐसे में खाली करने की समयसीमा डीएम तय करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
1980 में बना था 11.47 एकड़ में फैला शिल्पग्राम
वर्ष 1977 में ताजमहल से एक किमी. दूर जालमा इंस्टीट्यूट के सामने 11.47 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। 20 जुलाई 1980 को शिल्पग्राम का निर्माण किया गया। तब उद्योग विभाग की जमीन पर औद्योगिक विकास निगम ने इसका निर्माण किया था और इस पर 60 लाख रुपये की लागत आई थी। यहां हस्तकला औद्योगिक आस्थान शुरू करना था, जिसे तब शिल्पग्राम का नाम दिया गया। यहां हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने के लिए 24 शेड शिल्पियों के लिए, 28 व्यावसायिक स्थल और छह डिस्प्ले रूम बनाए गए। 300 सीटों की क्षमता का ऑडिटोरियम और एक कैंटीन का निर्माण किया गया था।
-- -- -- -- -- -- -- --
सोवियत संघ के संस्कृति मंत्री ने शुरू किया था यमुनोत्सव
शिल्पग्राम में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वर्ष 1987 में यमुनोत्सव का आयोजन किया गया था। सोवियत संघ के तत्कालीन संस्कृति मंत्री वीसी वखारोव ने इसका उद्घाटन किया था। यह 25 फरवरी से 31 मार्च 1987 तक चला था। इसके पांच साल बाद वर्ष 1992 में ताज महोत्सव की शुरुआत हुई थी।