{"_id":"044504db47ae7010f145fc91372e99a0","slug":"shilpgram-festival-crown-was-snwarane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज महोत्सव के लिए संवरने लगा शिल्पग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज महोत्सव के लिए संवरने लगा शिल्पग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25वें ताज महोत्सव के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। महज नौ दिन महोत्सव में रह गए हैं। रजत जयंती वर्ष को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को भी तेज कर दिया गया है। रंग-रोगन के साथ थीम पर आधारित पेंटिंग की जा रही है। गेट भी बनाने की शुरुआत हो चुकी है।
18 से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव शिल्पग्राम में होना है। थीम आधारित पेंटिंग बनाई जा रही हैं। मुख्य मंच पर भी काम शुरू कर दिया गया है। शिल्पग्राम पर गेरुआ रंग किया जा रहा है। मरम्मत का काम भी मुख्य हॉल तथा स्थायी दुकानों में किया जा रहा है। शिल्पग्राम में यह आखिरी ताज महोत्सव होगा, क्योंकि ताज ओरिएंटेशन सेंटर के निर्माण कार्य के चलते अगले साल शिल्पग्राम में महोत्सव का आयोजन मुमकिन ही नहीं होगा। महोत्सव के तुरंत बाद शिल्पग्राम को तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।